फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी बुनाई की कांटी मशीन ने ली किशोर की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। हरपालपुर कन्हईसराय गांव में रविवार को धागा भरने के दौरान साड़ी बुनाई की कांटी मशीन में गमछा फंसने से 15 वर्षीय इम्तियाज का गला कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर इम्तियाज के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

लोहता थाना अंतर्गत हरपालपुर कन्हईसराय निवासी उस्मान गनी के पांच बेटों में सबसे छोटा इम्तियाज गांव स्थित पॉवरलूम में साड़ी बुनाई का काम करता था। ठंड के कारण वह गले पर मोटा गमछा लपेट कर काम करने गया था। बताया जाता है कि कांटी मशीन में धागा भरने के दौरान गमछा मशीन में फंस गया और गला कस जाने के कारण इम्तियाज की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें