फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने घर के बाहर सोये बच्चे को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। उदयपुर गांव में सोमवार की भोर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित लल्लू गौड़ की झोपड़ी में घुस गया। ट्रक की चपेट में आकर झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सोयेे कक्षा पांच के छात्र चंदन (10) की मौत हो गई जबकि उसके बगल में सोया उसका भाई अंश (8) घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत तेवर गांव निवासी योगेंद्र गौड़ की पत्नी रानी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रविवार को उदयपुर स्थित मायके आई हुई थी। रानी और उसके तीनों बच्चे झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सोये हुए थे। भोर में रानी बाहर गई। इसी दौरान चोलापुर की ओर से अनियंत्रित ट्रक आया और गड्ढे को पार करता हुआ सीधा झोपड़ी में जा घुसा। घायल अंश को चोलापुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में रानी का रो-रोेकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चालक की तस्दीक कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें