वाराणसी। इलाहाबाद से बोटिंग करते हुए काशी पहुंचीं माउंट एवरेस्ट विजेता बछेंद्रीपाल का काशी में पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ। वह अपनी चालीस सदस्यीय टीम के साथ शाम करीब पांच बजेअस्सी घाट पर पहुंचीं। टीम में हेमंत गुप्ता, आरएस पाल, चेतना साहू, प्रेमलता, स्वर्णलता, विनीता सुरेन भी शामिल हैं। इस टीम का स्वागत पाणिनी कन्या महाविद्यालय की कन्याओं द्वारा मंत्रोच्चार और माल्यार्पण कर किया गया। इस टीम में पांच आईआईटीयंस, पांच पर्यावरणविद, इंजीनियर, रेेडियो जॉकी और कैमरामैन शामिल हैं। इस दौरान रंगभूमि के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और नमामि गंगे योजना से जुड़ी ज्ञानपुर की कन्याओं से संवाद भी आयोजित किया गया। डीएफओ मनोज खरे और राजेश शुक्ला ने अगले दिनोें के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
आज ये होंगे आयोजन
तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सुबह 7 बजे से मैदागिन से गौदौलिया तक एनसीसी कैडेट के साथ प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता पर संवाद आयोजित होगा, जो विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होगा।
रोटरी क्लब ने किया स्वागत
रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से सोमवार को अस्सी घाट पर प्रथम महिला पर्वतारोही पद्मश्री बछेंद्री पाल का वाराणसी आने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था क ी ओर से प्रदीप अग्रवाल, शिशिर बाजपेयी, उमा शंकर पोद्दार, संजय गुप्ता, सुभाष पीपलानी, अजीत मेहरोत्रा, नवीन जैन, राजेंद्र मोहन शाह उपस्थित रहे।