फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदागिन से गोदौलिया तक चली प्रशासन की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एक बार फिर शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया। शनिवार को यह अभियान मैदागिन से चौक तक चला। इसमें दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण हटा दिया गया। वहीं सड़क किनारे के नालियों पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। उसे भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण से शहर की सूरत काफी हद तक विगड़ गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार शहर में अभियान चला लेकिन स्थिति जस की तस हो जा रही है। इसको लेकर शनिवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान मैदागिन से गोदौलिया तक दर्जनों जगहों पर नालियों पर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से तोडकर हटा दिया। वहीं अवैध रूप से लगाए गए होडिंग, बैनर भी हटा दिए गए। वहीं कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। इसके साथ दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें