फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के विकास में एलआईसी का बड़ा योगदान-मनोज सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नेशनल फेडरेशन ऑफ इश्योरेंस फील्ड वर्कस ऑफ इंडिया के 27वें क्षेत्रीय आम सभा का उद्घाटन शनिवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि संचालर मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि रेलवे के विकास में एलआईसी का योगदान अहम है। वर्ष 2015 में रेलवे और एलआईसी के बीच करार के मुताबिक अगले पांच साल में एलआईसी ने रेलवे 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन

मलदहिया स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मनोज सिनहा ने कहा कि करार के मुताबिक रेलवे को 48 हजार करोड़ रुपये मिल चुका है। इस दौरान महासचिव विवेक सिंह ने भारतीय जीवन बीमा निगम की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने बीमा व्यवसाय में थोपे गए जीएसटी को लेकर समस्या बताई। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान धनंजय यादव, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, गौतम सेन, प्रभात कुमार, नवीन कुमार मिश्र, अभिषेक गुप्ता, सीमा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें