फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए वार्ड का पहला बेड रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले दिव्यांग मरीजों के लिए राहत की खबर है। यहां हर वार्ड का पहला बेड अब दिव्यांग मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी में ऐसे मरीजों का तत्काल इलाज होगा। पांच सितंबर से यह व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में दिव्यांगों को कोई विशेष व्यवस्था न होने की वजह से पर्चा कटाने, इलाज कराने में असुविधा होती थी। इसको देखते हुए पिछले दिनों दिव्यांगजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में केंद्रीय सलाहकार बोर्ड सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर दिव्यांगजनों के लिए इस व्यवस्था की मांग की थी। इसमें उन्होंने ऐसे मरीजों को पर्चा काउंटर पर विशेष सुविधा, भर्ती के लिए बेड रिजर्व आदि शामिल रहा। अब यह व्यवस्था लागू हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि सभी वार्डों का पहला बेड दिव्यांग मरीजों के लिए सुरक्षित करवा दिया गया है। इसके अलावा दिव्यांग मित्र बनाए जाने, गुलाबी रंग के अलग ड्रेस कोड आदि सुविधा भी जल्द मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें