फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से खिलाड़ी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के झिंगटपुर गांव में बुधवार को फुटबाल खेलते समय गेंद निकालने के लिए तालाब में उतरा खिलाड़ी डूब गया। साथ में खेल रहे युवकों ने दौड़कर उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन वह बेहोश हो गया था। आनन-फानन उसे सुरियावां के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जौनपुर जिले के बादशाहपुर निवासी हेमंत (20) सुरियावां नगर स्थित यूनियन बैंक के पास किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह लगभग आठ महीन से झिंगटपुुर शहीद बाबा के पास स्थित एनएनएस क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग करता था। बुधवार की सुबह वह कोचिंग गया हुआ था। कोचिंग के बाद फिटनेस के लिए वह दोस्तों के साथ फुटबाल का अभ्यास कर रहा था। अभ्यास के दौरान गेंद पास में स्थित तालाब में चली गई। गेंद को निकालने के लिए वह तालाब में चला गया और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। उसके साथियों ने किसी तरह बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और सुरियावां के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे भदोही लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें