वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत सोनारपुरा स्थित सहारा इंडिया का एजेंट बताकर रुपयेे हड़पने के आरोप में भेलूपुर थाने में बुधवार को दुर्गा प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई दुर्गाकुंड क्षेत्र की शक्ति नगर कॉलोनी की नीलम की तहरीर पर की गई है।
नीलम ने भेलूपुर पुलिस को बताया कि दुर्गा प्रसाद उन्हें झांसा देकर सहारा इंडिया में दो खातों में रुपया जमा कराने के लिए रोजाना सौ रुपया लेता रहा। इस तरह से उसने 30 हजार रुपया लिया। जमा करने की अवधि पूरी होने पर दुर्गा प्रसाद रुपये दिलाने में हीलाहवाली करने लगा तो वो सोनारपुरा स्थित सहारा इंडिया के कार्यालय पहुंची। कार्यालय जाने पर पता लगा कि उनके एक खाते में सिर्फ तीन हजार रुपये जमा हैं और दूसरा खाता फर्जी है। यह जानकारी मिलने के बाद नीलम भेलूपुर थाने पहुंची और दुर्गा प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।