फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से रंगदारी मामले में एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। विकास खंड आराजी लाइन के चंदापुर ग्राम प्रधान के पति से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबरों की मदद से मंगलवार की देर रात गांव निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। रोहनिया पुलिस को अब मिर्जापुर जिला निवासी उसके साथी की तलाश है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के प्रतिनिधि के नाम पर चंदापुर की ग्राम प्रधान कुसुमलता देवी के पति विजई राम को फोन दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले को लेकर प्रधान पति ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद जाकर हरकत में आई रोहनिया पुलिस धमकी में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें