फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में फिल्माए गए सुपर-30 के सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म सुपर-30 की शूटिंग बीएचयू के सेंट्रल लाइब्र्रेरी में हुई। शुक्रवार की देर रात बीएचयू परिसर में शूटिंग की शुरुआत हुई। शनिवार की देर शाम छात्रों के साथ होने वाली पार्टी को शूटिंग शेड्यूल के कारण निरस्त कर दिया गया। छात्रों के साथ पार्टी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है और इसकी घोषणा अब अगले महीने की जाएगी। दिन भर प्रशंसक अपने चहेते हीरो की एक झलक पाने के लिए परेशान रहे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

शनिवार की रात में भी बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म से जुड़े दृश्यों को फिल्माया गया। भोर तक लाइब्रेरी परिसर में लाइट एक्शन और कैमरा गूंजते रहे। बता दें कि इससे पहले जनवरी माह में ऋतिक रोशन वाराणसी पहुंचे थे। करीब एक सप्ताह के प्रवास के दौरान उन्होंने रामनगर किला सहित कई अन्य जगहों पर सुपर-30 की शूटिंग की थी। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर यहीं से लांच किया था। होटल के बाहर काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ घंटों जमी रही, लेकिन ऋतिक अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकले। अपनी पहली बायोपिक ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन नए लुक में नजर आएंगे। ‘सुपर 30’ क्लासेज के जरिए गरीब, कमजोर आय वर्ग की प्रतिभाओं को आईआईटी की तैयारी कराकर सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाले बिहार के आनंद कुमार पर बन रही इस बायोपिक में आनंद जैसा दिखने के लिए ऋतिक ने खासी मेहनत की है। सुपर-30 के आनंद कुमार ने बताया कि छात्रों के साथ होने वाली पार्टी को कैंसिल कर दिया गया है। तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें