फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे हादसे के जिम्मेदार अधिकारी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लाईओवर हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। योगी ने कहा कि प्रथम दृष्टया जो अधिकारी दोषी पाए गए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है, बाकियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। बस जांच रिपोर्ट का इंतजार है। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन रात 12 बजे बीएचयू सुंदर बगिया में कैंसर सेंटर निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान योगी बहुत सख्त दिखे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की घटना में सेतु निगम अधिकारियों पर जो प्रारंभिक कार्रवाई होनी थी, उसके लिए संबंधित विभाग को पहले ही कहा जा चुका था। मामले में सात अधिकारियों पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के मामले में विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है।
बाकी विवेचना चल रही है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। योगी ने कहा कि गुणवत्ता आदि के लिए भी जांच का सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि किसी को भी शासन की योजनाओं के साथ छेड़छाड़ और आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें