फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई तक बच्चों को उपलब्ध कराएं पुस्तक 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शैक्षणिक सत्र 2018-19 की पहली बैठक सोमवार को डीआईओएस की अध्यक्षता में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने सभी प्रधानाचार्यों को 15 मई तक नामांकन पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी प्रधानाचार्य ये सुनिश्चित कर लें कि 15 मई तक सभी विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध हो जाएं। इसके लिए प्रकाशक से स्वयं बात कर अपने विद्यालयों में किताबों का स्टाल लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने नाराजगी जताई कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं या नहीं, विद्यार्थियों को किताबों के लिए गाइड लेने का दबाव बनाया जा रहा है, किसी भी प्रधानाचार्य की ओर से उन्हें ये नहीं बताया गया। बच्चों की ओर से ये शिकायत उन तक पहुंची। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालय में जितने भी पद रिक्त हैं, उनकी विषयवार, आरक्षणवार सूची बना लें। छात्रवृत्ति की समय सारिणी घोषित की दी गई है। विद्यार्थियों से फार्म भरवा लें। संयुक्त निदेशक अजय द्विवेदी ने प्रधानाचार्यों से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि विद्यालयों में नामांकन के साथ विद्यार्थियों व शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए।
बैठक में प्रधानाचार्यों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। नामांकन की निर्धारित तिथि को बढ़ाने की मांग की। बताया कि बगैर मान्यता प्राप्त संचालित स्कूलों की वजह से नामांकन में समस्या आ रही है। डीआईओएस ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय की कि आप बताएं कि आपके क्षेत्र में कौन से विद्यालय बगैर मान्यता के चल रहे हैं।
विज्ञापन

-----
विश्वनाथ कॉरिडोर के जद में आए स्कूली बच्चे
वाराणसी। सोमवार को प्रधानाचार्यों की बैठक में एक अहम मसला उठा, विश्वनाथ कॉरिडोर का। विश्वनाथ कॉरिडोर के तहत जो 150 मकान कार्रवाई की जद में आए हैं, वहां के स्कूली बच्चों पर दाखिले का संकट आ गया है। क्षेत्र में विश्वनाथ सनातन इंटर कॉलेज है। उस इलाके के ज्यादातर बच्चे उसी विद्यालय में पढ़ते थे। अब वहां से हटने के बाद इस स्कूल के कई बच्चों ने दूसरे स्कूलों में दाखिला ले लिया है और यहां नामांकन को बच्चे भी नहीं आ रहे। ये समस्या वहां के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस की बैठक में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें