फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएस में दाखिले के लिए कल से प्रवेश परीक्षाएं00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल ब्वायज और गर्ल्स में कक्षा 6,9 और 11 में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीनों कक्षाओं में निर्धारित 700 सीटों के लिए इस बार 1,33,777 ने आवेदन किया है। 25 से 28 अप्रैल तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक कक्षा 9 में 43,772 आवेदक शामिल हैं।
विज्ञापन

कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल में दो पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रो. आरएस दूबे ने बताया कि पिछले साल 700 सीट के लिए ही 1,20,000 आवेदक थे, इस बार 13 हजार बढ़ गए हैं। बताया कि पहले दिन 25 अप्रैल को सुबह 8 से 10 बजे तक कक्षा 11 के कला एवं वाणिज्य वर्ग में प्रवेश के लिए 6860 परीक्षार्थी, शाम 3 बजे से 5 बजे तक 11 जीव विज्ञान समूह में 14202 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके बाद 26 से 28 अप्रैल तक 3 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली परीक्षाओं में क्रमश: कक्षा 11वी गणित, कक्षा 9 और छह की के लिए परीक्षा होगी। कक्षा 9 के लिए सबसे ज्यादा 43772 अभ्यर्थी हैं, कक्षा 6 के लिए 35093 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय समेत शहर के विभिन्न विद्यालयों में 60 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में बिहार, झारखंड आदि राज्यों से भी परीक्षार्थी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें