सेवापुरी। खादी ग्रामद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को सेवापुरी स्थित गांधी आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा की संस्था की कई एकड़ भूमि बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जेदार को बेदखल करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यदि कब्जेदार स्वयं जमीन नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
गांधी आश्रम, सघन क्षेत्र विकास समिति, गांधी स्मारक निधि के मंत्रियों ने गलत तरीके से बीस एकड़ भूमि बाहरी लोगों को लीज पर दे दिया था। आयोग के चेयरमैन विनय सक्सेना ने स्वीकार किया था कि संस्था के मंत्रियों ने जो भूमि लीज पर दी वह गलत है। परंतु न संस्था की भूमि खाली कराई गई और न ही संस्था के मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इस मामले को अमर उजाला के 22 दिसंबर 2016 के अंक में जब प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो आयोग हरकत में आया था। उसके बाद आयोग के चेयरमैन ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी। कई अवैध कब्जेदारों ने संस्था की भूमि भी खाली करना शुरू कर दिया है।