फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. संपूर्णानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डॉ. संपूर्णानंद की पुण्यतिथि पर बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने तेलियाबाग स्थित प्रतिमा पर कैंडिल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके आवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा आर्थिक तौर पर समान आरक्षण एवं चाइनीज मांझे पर सदस्यों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश के महापुरूषों के अवकाश को जो निरस्त किया गया है, उसका विरोध हो रहा है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द अवकाश बहाल करें। चाइनीज मंझे पर विरोध जाते हुए कहा कि अगर शासन-प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो मकर संक्रांति से पहले मंझों का पुतला दहन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव ने कहा कि एक जाति विशेष को आरक्षण दिए जाने को गलत बताया। महानगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने युवाओं से डॉ. संपूर्णानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर गंगा सहाय पांडेय, गीता श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, डा. रश्मि चित्रांशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें