फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति रात को और दिन में सड़क पर खड़ा कर दिया पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवाला में रात में जलसे के आयोजन की इजाजत लेकर मंगलवार की दोपहर ही सड़क पर पंडाल लगा कर आवागमन बाधित कर दिया गया। सोनारपुरा से अस्सी की ओर जा रहे सीओ ट्रैफिक द्वितीय ने मुख्य मार्ग को घेरकर पंडाल लगाए हुए देखा तो रुक गए। नाराजगी जताते हुए तत्काल पंडाल और मंच हटवाकर आवागमन शुरू कराया और इंस्पेक्टर भेलूपुर को आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक द्वितीय राकेश कुमार नायक ने बताया कि आयोजकों ने रात में शिवाला में अस्सी-सोनारपुरा मार्ग पर कार्यक्रम आयोजित कराने की इजाजत ली थी। मगर, दोपहर दो बजे से ही सड़क पर पंडाल कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया था। इसकी वजह से आवागमन अवरुद्ध हो गया था। इस सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों को मौके पर भेजा गया लेकिन आयोजकों ने उन्हें अनुमति का हवाला देकर बैरंग वापस कर दिया। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि इसके बाद वो स्वत: मौके पर पहुंचे और पंडाल हटवाकर आवागमन शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें