फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट एयर बैलून के मजे में दूसरे दिन अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अस्सी घाट पर 10 दिन के हॉट एयर बैलून शो के ट्रायल की योजना दूसरे ही दिन धड़ाम हो गई। सोमवार सुबह हॉट एयर बैलून का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानियों को मायूसी हाथ लगी। क्रिसमस की छुट्टी के कारण बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे लेकिन तेज हवाओं के कारण उड़ान संभव नहीं हुई। शाम को जब हवा की रफ्तार कम हुई तो हॉट एयर बैलूनिंग शुरू हो गई। इसके साथ ही बताया गया कि हॉट एयर बैलून में छेद होने के कारण मंगलवार के लिए पूर्व में की गई सभी बुकिंग निरस्त कर दी गई हैं। निजी टीवी चैनलों पर इस तरह की खबरों के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बनारस के लोगों को साहसिक पर्यटन से जोड़ने के लिए रविवार सुबह अस्सी घाट पर हॉट एयर बैलून शो की शुरुआत हुई। पहले दिन दो बार हॉट एयर बैलून का ट्रायल हुआ। इसके बाद मुंबई से आए फरमान ने अपने साथ तीन लोगों को लेकर जमीं से आसमां की सैर कराई और गंगा तट से 100 फीट ऊपर ले जाकर जाकर पूरी काशी का नजारा दिखाया। इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 500 रुपये है। देखने लायक दूरी से शहर को निहारने के रोमांच का आनंद लेने के लिए लोग मंगलवार सुबह अस्सी घाट पहुंचने लगे। हालांकि सुबह हॉट एयर बैलून की उड़ान नहीं हो पाई। शाम को विदेशी पर्यटकों के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने काशी के खूबसूरत नजारों को जरूर अपनी आंखों में बसाया।
देर शाम पता चला कि सोमवार की शाम की कई लोगों की बुकिंग निरस्त हो गई। मंगलवार के लिए बुकिंग नहीं की गई है। वहीं टूअर डिस्टेंस इंडिया के असिस्टेंट सुनील शर्मा का दावा है कि हॉट एयर बैलून में न तो कोई छेद हुआ है और न ही अग्रिम बुकिंग निरस्त की गई है। हॉट एयर बैलून निर्धारित समय से छोड़ा जाएगा। उन्होेंने माना कि यह बैलून तेज हवा में नहीं उड़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें