फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पद के लिए दो ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अब तक प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की सूची जारी न होने के कारण महापौर व पार्षद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को भेलूपुर और कोतवाली जोन से सिर्फ दो लोगों ने नामांकन किया। अब तक तीन वार्ड से तीन लोगों ने पार्षद पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है। गुरुवार को नामांकन के दूसरे दिन वार्ड नंबर-53 राजमंदिर से अजीत सिंह ने अपना नामाकंन दाखिल किया है।
विज्ञापन

कोतवाली जोन से परास्नातक पास अजीत सिंह ने अन्य पिछड़ा वर्ग से नामांकन किया है। वहीं भेलूपुर जोन के वार्ड नंबर-25 जोल्हा उत्तरी से बारहवीं पास अनूप जायसवाल ने नामांकन किया है। अनूप पिछड़े वर्ग से ताल्लुकात रखते हैं। गौरतलब है कि नामाकंन के पहले दिन बुधवार को वार्ड नंबर-तीन लहरतारा से महिला प्रत्याशी किस्मती देवी ने बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अपना नामाकंन किया था। इस प्रकार अब तक 3 वार्डों से एक-एक सहित कुल तीन प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
दूसरे दिन 42 नामांकन पत्र बिके। सामान्य पुरुष के तीन, महिला के दो फार्म खरीदे गए। आरक्षित पुरुष में 28 और महिला के लिए नौ फार्म खरीदे गए। इसमें कुल 31 पुरुष और 11 महिलाओं ने फार्म लिया। बुधवार को पहले दिन 87 फार्म खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें