फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस पर आज सर्व शाखा वेद पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिष्ठा दिवस वैकुंठ चतुर्दशी पर शुक्रवार को वेद की ऋचाओं का सस्वर गान होगा। सर्व शाखा वेद पाठ काशी के 51 प्रकांड वैदिक विद्वान करेंगे। वैकुंठ चतुर्दशी महोत्सव की रूपरेखा को गुरुवार की शाम न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी की मौजूदगी में मूर्त रूप दिया गया। इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

काशी के 51 वैदिक विद्वान चारों वेद की सर्व शाखाओं का सस्वर पाठ कर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। वैकुंठ भगवान के अलावा बाबा विश्वनाथ का पंचोपचार पूजन होगा। इसके बाज महाआरती उतारी जाएगी। शिव सहस्त्रार्चन के बाद बाबा का तुलसी आर्चन किया जाएगा। वेदमंत्रों के द्वारा विश्व शांति और राष्ट्र की खुशहाली की कामना से रुद्र होम किया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं को घी से तैयार पांच कुंतल लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके लिए नागरिक सुरक्षा के 10 सेवकों को लगाया जाएगा। वेद विद्वानों को 21-21 सौ रुपये दक्षिणा देकर विदा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें