फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से विमान लेट, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को विस्तार एयरलाइंस के वाराणसी-नई दिल्ली के विमान में तकनीकी खराबी आने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दिल्ली से बाबतपुर पहुंचने के बाद वापसी की उड़ान से पहले ही विमान में खराबी आ गई। हंगामे के बाद यात्रियों को करीब आठ घंटे देरी से दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन

विस्तारा का विमान संख्या 721 अपने निर्धारित समय शाम चार बजे नई दिल्ली से वाराणसी पहुंचा। यहां से नई दिल्ली की वापसी की उड़ान की तैयारी चल रही थी। विमान में यात्री बैठ चुके थे। उसी समय पायलट ने एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। पहले यात्रियों को दस मिनट में खराबी दूर होने की जानकारी दी गई लेकिन जब घंटे भर से अधिक हो गए तो यात्री हंगामे पर उतर आए। यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल में बैठाया गया। इस दौरान विमान कर्मियों और यात्रियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एयरलाइंस कर्मियों ने तत्काल दिल्ली संपर्क कर दूसरा विमान मंगाया। इस दौरान दिल्ली से इंजीनियर भी बुलाए गए। देर रात 12:15 बजे दूसरा विमान वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा और इससे 125 यात्री यहां से नई दिल्ली रात 1:20 बजे रवाना हुए। विस्तरा की स्थानीय प्रबंधक निहारिका सिंह ने बताया की विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें दूसरे विमान से भेजा गया जबकि खराब विमान भी देर रात ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें