फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे मुख्यमंत्री, सुनेंगे रामकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अक्तूबर को वाराणसी आ रहे हैं। वह लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा सुबह 9 बजकर 50मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह पांच मिनट बाद सड़क मार्ग से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। लगभग सवा 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 10:30 बजे सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट के लिए रवाना होंगे और ायहां वह 11:35 बजे तक रुकेंगे। साथ ही नगर विकास कार्यों की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, किसानन ऋण मोचन कार्यक्रम के लाभार्थियाें को स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विकास खंड काशी विद्यापीठ को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। नालको कंपनी द्वारा 111 विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजना का शुभारंभ भी होगा। यहां से रामनगर के डोमरी गांव रवाना हो जाएंगे। यहां 11:55 बजे पहुंचने की संभावना है जहां राम कथा श्रवण तथा श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। 12:40 बजे रामनगर पीएसी ग्राउंड में बनेे हेलीपैड पहुंचेगे और हेलीकाप्टर से चंदौली स्थित महेंद्र टेकिभनकल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे।यहां 1:10 से 2:10 तक रुकेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे साथ ही किसान ऋण मोचन के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर राजकीय विमान से 2:20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें