फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण कर मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। स्कूल पढ़ने गई 11वीं की छात्रा का अपहरण कर उसके मौसेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी मौसेरे भाई के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में जंसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार गुरुवार को वह स्कूल से पढ़कर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मिला मौसेरा भाई उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से छात्रा अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई तो मामला जंसा थाने पहुंचा। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजकर पुलिस चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें