फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असि के पुनरुद्धार के लिए रवींद्रपुरी में चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। असि नदी के पुनरुद्धार के लिए रविवार को रवींद्रपुरी पुलिया के पास श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। इस दिन कुछ झाड़ियों की भी सफाई कराई गई। असि नदी मुक्ति अभियान और यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने नदी के तटों पर सिल्ट की खुदाई कराकर सफाई कराई। गंगा दशहरा के दिन से असि के कायाकल्प का शुरू हुआ अभियान अब रंग लाने लगा है।
विज्ञापन

यमुना मिशन और असि नदी मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं ने सहोदरबीर और रवींद्रपुरी के बीच रविवार को श्रमदान किया। नदी के दोनों किनारों पर दर्जन भर से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। हरित पट्टी के विकास के साथ ही असि नदी उद्यान को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। अभियान कर्मियों का कहना था कि नदी के दूसरे हिस्सों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें