फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन की खुदाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। हेतिमपुर ड्रेन की खुदाई का कार्य मंगलवार को शरू हुआ। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत द्वारा जेसीबी से ड्रेन की खुदाई के वक्त क्षेत्रीय लोग जुटे रहे। भाकियू और क्षेत्रीय किसानों ने कुछ दिन पहले डीएम से मिलकर उक्त ड्रेन की खुदाई कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

पूर्वी महाईच परगना के कवई पहाड़पुर व हेतमपुर ड्रेन की खुदाई न होने से क्षेत्र के नौरंगाबाद, हेतमपुर, ढोढियां, गौसपुर, इकबालपुर, असवरिया, कोहना कमालपुर, कमालपुर, इनायतपुर, आवाजापुर, जीयनपुर, विशुनपुरा, मढ़ैया सहित अन्य गांवों के हजारों एकड़ फसल बरसात के दिनों में पानी निकासी न होने बर्बाद हो जाती है। हेतिमपुर ड्रेन की खुदाई कराने के लिए विगत कई वर्षों से किसान यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जाता रहा है। पिछले वर्ष कुछ किसानों और पूर्व विधायक मनोज सिंह के द्वारा निजी खर्चे पर थोड़ा बहुत साफ सफाई का कार्य कराया गया था। बंधी डिवीजन के अवर अभियंता शशिभूषण ने बताया कि कार्यदायी संस्था को खुदाई के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हुआ है। इस दौरान दयाराम यादव, प्रदीप सिंह, रामेश्वर सिंह, इबरार अंसारी, अवधेश सिंह, भरत निगम, फतहूल खा, विजय यादव, दुख्खू राजभर,राकेश यादव, उदयी राजभर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें