फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली संकट: 600 नए ट्रांसफार्मर लगे, 670 की क्षमता बढ़ी, फिर भी कटौती और ट्रिपिंग

Tue, 30 Jun 2026 11:35 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बिजली निगम के दावे हवा हवाई रह गए। यहां 600 नए ट्रांसफार्मर लगे, 670 की क्षमता बढ़ी, फिर भी बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन
बिजली संकट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के पहले ही बिजली निगम ने जिले भर में 526 किलोमीटर जर्जर लाइनों की मरम्मत, 600 के करीब नए ट्रांसफार्मर लगाने और 670 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का दावा किया था। इस काम में विभाग ने 432 करोड़ रुपये भी खर्च किए। लेकिन उपभोक्ताओं को इसके बदले वही पुरानी कटौती और ट्रिपिंग की समस्या मिली। दिन-रात हो रही अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से शहर से लेकर गांव तक का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार को कई मोहल्लों में बिजली कटौती देखने को मिली।

विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से इस गर्मी में उपभोक्ताओं की समस्याओं के पूर्व निदान का दावा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मार्च से पहले ही निगम की ओर से काम कराए गए ताकि बढ़ते लोड के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। मगर भीषण गर्मी आते ही सभी दावे हवा-हवाई हो गए। 

शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। खराबी दूर करने में बिजली कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। शहर के महमूरगंज, सुंदरपुर, भिखारीपुर, शिवपुर, पांडेयपुर, चौकाघाट, लंका, भेलूपुर, चितईपुर, मंडुवाडीह, सिगरा, रथयात्रा, कैंट समेत कई इलाकों में शनिवार, रविवार और सोमवार की रात बिजली कटौती हुई। सोमवार को दक्षिणी ककरमत्ता में छह घंटे कटौती हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबतपुर के बमोखर में लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी। इससे सबसे अधिक पानी की दिक्कत हुई। उदयपुर उपकेंद्र पर तकनीकी काम होने के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बेलवाबाबा, सोयेपुर, गोइठहां, लमही, मढ़वां, संकठा नगर, हासिमपुर आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। हालांकि इसके बाद भी कई बार ट्रिपिंग और कटौती झेलनी पड़ी। 

चौबेपुर में पिपरी फीडर पर 63 केवी ट्रांसफार्मर पर मेंटेनेंस कार्य को लेकर दोपहर 40 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही। महावीर मंदिर के पास कस्तूरबा बालिका विद्यालय के पास केबल जल जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सोमवार को सुबह ही केबल बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। 

इसे भी पढ़ें; UP Board Marksheet: जिलों में पहुंची यूपी बोर्ड की मार्कशीट, स्कूलों में दो जुलाई से विद्यार्थियों को मिलेगी

वहीं, सारनाथ के सथवां फीडर के तहत गांव सिंहपुर, हसनपुर, हृदयपुर, सथवां, राजनहिया, पतेरवां, छाहीं, कल्याणपुर, नई बाजार सहित अन्य गांवों में सुबह 9 बजे बिजली कटी और करीब डेढ़ घंटे बाद बहाल हुई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोडिंग से कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं फीडर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें