फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ और भदोही पुलिस की बड़ी कामयाबी, 75 लाख का गांजा और 12 लाख की शराब संग 6 तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2020 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एसटीएफ और पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने 75 लाख कीमत का 750 किलो गांजा और लगभग 12 लाख रुपये की 378 पेटी अवैध शराब बरामद की। गांजे के साथ पांच और शराब के साथ एक मिलाकर कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन


सुरियावां में शनिवार की सुबह नेतानगर से एक कंटेनर से 75 लाख का गांजा बरामद किया। मौके से पांच तस्कर गिरफ्तार हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से गांजा ले आकर यूपी के विभिन्न जिलों में बेचते है। अभी वह प्रतापगढ़ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पकड़ लिए गए।


गांजा के साथ ही एक जायलो कार और कंटेनर भी बरामद हुआ। वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग और सुरियावां पुलिस ने कस्तूरीपुर के पास से ट्रक से 12 लाख की अवैध शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें