फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खराब मौसम की वजह से छह विमान वाराणसी डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार को छह विमानों को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि विमानों की सकुशल लैंडिंग कराई गई। मौसम ठीक होने के बाद इन विमानों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन

एयर इंडिया का विमान एआई 1734 भुवनेश्वर से दिल्ली, इंडिगो एयरलाइंस 6ई 2521 रायपुर से दिल्ली, स्पाइसजेट एयरलाइंस एसजी7658 कोलकाता से दिल्ली, इंडिगो एयरलाइंस 6ई 6927 पटना से दिल्ली, स्पाइसजेट एसजी 2936 जबलपुर से दिल्ली, विस्तारा एयरलाइंस यूके 707 कोलकाता से दिल्ली आ रहा था। तेज बारिश व खराब मौसम के कारण इन विमानों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराने की अनुमति नहीं मिली। उसके बाद विमानों को डायवर्ट कर वाराणसी भेज दिया गया। पायलटों ने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद रात्रि 11.37 से 12.20 बजे तक सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। देर रात 1.30 बजे दिल्ली में मौसम साफ होने के बाद विमानों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें