फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.18 लाख राशन कॉर्ड होंगे वापस

Mon, 03 Apr 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की फोटो छपा राशनकार्ड का कवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद जिले में भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर और संदेश वाले राशन कॉर्डों को वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां छह लाख 18 हजार 369 राशन कॉर्ड वापस होंगे। इनकी जगह नए कॉर्ड जारी किए जाएंगे। आपूर्ति महकमे को इस बारे में शासन से गाइड लाइन जारी कर दी गई है। नए राशन कार्डों का वितरण इसी महीने शुरू हो जाएगा। स्पष्ट किया गया है कि सभी पुराने राशन कॉर्ड वापस मंगाए जाएं। पात्रता सूची के जिन परिवारों को अब तक कॉर्ड नहीं बंट पाया है, उनके पुराने राशन कॉर्ड का वितरण  अब न किया जाए। जिले में ऐसे परिवारों की संख्या तकरीबन 61 हजार है। फरवरी में ही इनके राशन कॉर्डों का वितरण हो जाना था लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कॉर्डों के वितरण पर रोक लगा दी थी।  
विज्ञापन
  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद जिले में पांच लाख 68 हजार 874 पात्र गृहस्थी कार्डधारक और 49 हजार 495 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें 90 फीसदी परिवारों को उनके राशन कॉर्ड वितरित किए जा चुके हैं। बाकी परिवारों को विधानसभा चुनाव के दौरान आनन फानन में प्रशासन की ओर से राशन कार्ड बांटे जाने की शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी। आयोग ने आचार संहिता के मद्देनजर तत्काल इसका वितरण रोकवा दिया था। अब भाजपा सरकार ने सभी पुराने राशन कॉर्डोँ को वापस मंगाने और उनकी जगह नए कॉर्ड जारी करने का निर्णय लिया है। अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल जबकि पात्र कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल निर्धारित है। 


जिलापूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने कहा ‌कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पुरान राशन कॉर्डों को वापस मंगाया जा रहा है। जिनके राशन कॉर्ड का वितरण नहीं हो पाया था, उन्हें अब नया दिया जाएगा। नए कॉर्ड इसी माह से देने को कहा गया है। 
विज्ञापन



में भेजे गए हैं। आपूर्ति विभाग के अनुसार जल्द ही इन्हें राशन दूकानों पर लगाने का काम शुरू होगा। बता दें कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। वाराणसी जिले में इसकी शुरुआत पिछले साल आशुतोष नगर कॉलोनी स्थित कोटे की दूकान से हुई थी लेकिन उसके बाद इसे विस्तार नहीं दिया जा सका। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन ने आधार से लिंक नए डिजिटल राशन कॉर्ड जारी करने की तैयारी की है। पीओएस पर ये कॉर्ड स्वाइप कर कार्डधारक अनाज प्राप्त कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें