फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही स्कूल वैन हादसे के बाद सख्त हुआ प्रशासन, 54 अवैध विद्यालय किए सील

Tue, 15 Jan 2019 10:57 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भदोही जिले के लखनो गांव में वैन हादसे के बाद अधिकारियों ने सोमवार को ज्ञानपुर, डीघ, सुरियावां और भदोही ब्लॉक में अवैध रूप से चल रहे 54 विद्यालय सील कर दिए। इन स्कूलों को दुबारा खोलने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी का नोटिस चस्पा कर दिया। सात स्कूली वाहन सीज और 11 का चालान भी किया।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम अमृता सिंह, बीएसए अमित कुमार और नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह और खंड शिक्षा अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न ब्लाकों में छापेमारी की। ज्ञानपुर ब्लाक में 22, सुरियावां और भदोही में आठ-आठ, डीघ और अभोली में छह-छह तथा औराई ब्लॉक में बिना मान्यता वाले चार स्कूलों को सील कर दिया गया। इन स्कूलों के गेट पर इनके अवैध होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया।

पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सात स्कूली वाहन सीज और 11 का चालान किया। गाजीपुर में भी जांच की गई कि स्कूली वाहन गैस सिलिंडर से तो नहीं चलाए जा रहे हैं। इस दौरान सात वाहनों का चालान और 3500 जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लखनो गांव में शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही मारुति वैन में आग लगने से 19 बच्चे झुलस गए थे। वैन रसोई गैस से चलाई जा रही थी। चालक वैन के गेट को लॉक छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

बच्चों के परिवार को एक-एक लाख का मुआवजा

स्कूल वैन हादसे के शिकार बच्चों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक-एक लाख मुआवजे की घोषणा की। शाम को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने मुुआवजे की पुष्टि की। बच्चों को बेहतर उपचार कराने का आश्वासन भी दिया गया।  

शनिवार की सुबह आठ बजे लखनो गांव में एससी कान्वेंट स्कूल की मारुति वैन में गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई थी। इससे कार में बैठे 19 मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को बीएचयू रेफर किया गया था।

14 बच्चे उपचार के बाद वापस आए, लेकिन पांच बच्चों का अब भी आईसीयू में उपचार चल रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झुलसे बच्चों के परिवार वालों को एक-एक लाख मुआवजा देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में कोताही नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने फोन कर मुआवजे की जानकारी दी। पीड़ित बच्चों के परिवार वालों को एक-एक लाख की मदद दी जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें