जंसा थाने के हाथी साधन सहकारी समिति पर शनिवार की दोपहर ग्रामीणों ने एक ट्रैक्टर पर लदी 54 बोरी डीएपी खाद पकड़ी। आरोप है कि समिति का सचिव झगा यादव अपने भतीजे दिलीप यादव की मदद से खाद की कालाबाजारी कर रहा था। एडीओ कोआपरेटिव मनीष कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने झगा और दिलीप पर मुकदमा दर्ज किया है।
हाथी के प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह को जानकारी मिली कि सचिव डीएपी भतीजे की मदद से एक निजी दूकान पर भेजवा रहा है। मनीष सिंह ग्रामीणों संग पहुंच गए। आरोप है कि समिति पर कई साल से उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही थी। ट्रैक्टर कपसेठी के तक्खू की बावली के सुरेंद्र पटेल का बताया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही थी। इस मौके पर अनीश सिंह, बृजेश सिंह, प्रेम शंकर सिंह, अशोक सिंह मौजूद थे।