वाराणसी में दस मार्च के बाद विदेश की यात्रा कर घर आए लोगों को दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के जिलाधिकारी के आदेश के दूसरे दिन 522 लोग दीनदयाल अस्पताल में जांच कराने पहुंचे। यहां वाराणसी और आसपास के जिलों से आए लोगों के थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। इसमें 17 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जहां लोगों को साफ सफाई और किसी तरह के लक्षण दिखने पर जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं ऐसे लोग जिन्होंने विदेश की यात्रा की है और अब तक अपने कोई जांच नहीं कराई हैम जिलाधिकारी ने 29 से 31 मार्च तक दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर स्क्रीनिंग कराने का आदेश दिया था।
पहले दिन जहां वाराणसी और आसपास के जिलों से 270 लोगों ने अपनी स्क्रीनिंग कराई थी वही दूसरे दिन सोमवार को 522 लोग जांच कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने 17 संदिग्धों का सैंपल लेकर आई एम एस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।