कोरोना वायरस का एक संदिग्ध वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल से भाग गया। अस्पताल ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस सहित पुलिसकर्मी उसके घर में पहुंची।
जानकारी के अनुसार, सदर बाजार निवासी मुन्ना को अस्प्ताल में इसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था लेकिन वो वहां से भाग गया। युवक की तलाश में कैंट पुलिस उसके घर पहुंची और साथ ही एंबुलेंस भी पहुंच गई। युवक अपने घर मौजूद था।
वाराणसी में मिले दो मरीज वाराणसी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज मिल चुके हैं, तो वहीं एक जौनपुर जिले में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वाराणसी में मिले दूसरे कोरोना वायरस के मरीज की शनिवार को पुष्टि हुई थी। सबसे पहले मिले मरीज की हालत में सुधार होने लगा है। वहीं जौनपुर में भी एक मरीज के मिलने की पुष्टि हो चुकी है।