फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गई चुनाव ड्यूटी में, विकट हुई जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के थानों में तैनात पुलिसकर्मी और यातायात पुलिसकर्मी इन दिनों लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में गए हुए हैं। इसके चलते जाम की समस्या और विकराल हो गई है। शनिवार को सीएचएस की 11वीं की प्रवेश परीक्षा देने के लिए 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ घरों से निकले तो सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हुआ तब यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
विज्ञापन

सीएचएस की प्रवेश परीक्षा सुबह आठ बजे से होनी थी। अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ सात बजे से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। इसके चलते लंका स्थित मालवीय चौराहा, दुर्गाकुंड, कमच्छा, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा सहित अन्य इलाकों में जाम लग गया। 10 बजे परीक्षा खत्म हुई तो एक बार फिर शहर भर में जाम लग गया। इसके बाद अतिक्रमण और सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में जाम लगता रहा। चौराहों और तिराहों पर जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए कहीं पुलिसकर्मी नहीं नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें