फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली ने जीजा पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाने पर शुक्रवार को पहुंची एक युवती ने अपने जीजा पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की 25 वर्षीय युवती के अनुसार ककरमत्ता निवासी उसका 50 वर्षीय जीजा रेलवे का कर्मचारी है और उसकी दीदी जीवित है। तकरीबन चार साल पहले उसे उसके घर से उसका जीजा घुमाने के लिए ककरमत्ता लाया। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के पैदा होते ही जीजा ने साली से कन्नी काट ली और वापस अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहने लगा। युवती के अनुसार उसके जीजा ने आठ अक्तूबर 2016 को उससे कचहरी में विवाह भी किया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि युवती के जीजा को खोजा जा रहा है। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें