फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे छोटा पंचांग बनाने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी की धरती पर दुनिया का सबसे छोटा पंचांग बनाने का दावा किया गया है। माइक्रोस्कोप से देखे जाने वाले इस पंचांग में 66 वर्ष का विवरण दर्ज है। पंचांग तैयार करने वाले चौका घाट निवासी डॉ. बनवारी सिंह ने 0.6 सेंटीमीटर (0.2-0.3 सेंटीमीटर) आकार के पंचांग को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड को भेजा है।
विज्ञापन

गिनीज बुक ने इसके मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त डॉ. सिंह अभी तक 15 तरीकों से, 15 मॉडल और 21 भाषाओं में पंचांग तैयार कर चुके हैं। दुनिया के सबसे छोटे पंचांग के बारे में उनका कहना है कि चौथी विधि मॉडल एवं 13वीं विधि मॉडल के पंचांग को माइक्रोस्कोपिक वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा गया है। चौथी विधि के पंचांग छह चार्ट और सात कॉलम वाले हैं। हर चार्ट में 66 साल का विवरण एक ही पृष्ठ में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें