फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सेहत को दौड़, युवाओं ने बांटा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू विज्ञान संस्थान के वार्षिकोत्सव आकांक्षा-2019 के तहत शनिवार को आयोजित मिनी मैराथन में छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाई। इसके माध्यम से लोगों में हम फिट तो इंडिया फिट का संदेश भी बांटा। परिसर में हुई चार किलोमीटर की मैराथन दौड़ में संस्थान के शिक्षकों ने छात्र-छात्रा वर्ग में तीन-तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

निदेशक कार्यालय परिसर में संकाय प्रमुख प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी, छात्र सलाहकार एसके मिश्रा ने फीता काटकर मैराथन का शुभारंभ किया। मैराथन संस्थान परिसर से निकलकर बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, केंद्रीय कार्यालय, एंफीथिएटर मैदान, विधि संकाय, सिंहद्वार, मधुबन पार्क होते हुए वापस निदेशक कार्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। डॉ. अमिय कुमार सामल ने बताया कि आकांक्षा का ग्रैंड फिनाले 12-13 फरवरी को स्वतंत्रता भवन में मनाया जाएगा। आयोजन में शिबानी, अदिती, राजषी, अर्पित, गौतम, सौम्यजीत, अनिमेष, मोहित, पार्थ, गोविंद, अनन्या, ईशान, प्रियंका, आरोही, पवन आदि ने अहम भूमिका निभाई।
राहुल और श्रिया ने जीता पुरस्कार
मिनी मैराथन में संस्थान के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र संवर्ग में राहुल सिंह ने प्रथम, श्रीनाथ और राजेश कुमार ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय पुरस्कार जीता। छात्राओं में श्रिया सिंह को पहला पुरस्कार मिला, जबकि वंदना गुप्ता ने द्वितीय और शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें