फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के कमरे में मृत पड़ा मिला टेक्नीशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट स्थित शिव शक्ति गेस्ट हाउस के कमरा नंबर पांच में गुरुवार की सुबह राजीव लोचन (28) मृत पड़ा मिला। सिगरा पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजीव के साथ ठहरी सुनीता देवी नाम की युवती का पता नहीं लग सका है। क्राइम ब्रांच की फील्ड यूनिट ने राजीव के जहर खाकर जान देने की आशंका जताई है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसी कैमरे के डीवीआर को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी राजीव लोचन टेक्नीशियन का काम करता था। गेस्ट हाउस संचालिका विमला पांडेय ने बताया कि राजीव अकसर सीसी कैमरे बनाने आया करता था। इसी वजह से उसे गेस्ट हाउस के कर्मचारी जानते थे। बुधवार की रात आठ बजे के लगभग एक युवती के साथ वह आया और उसे अपनी पत्नी बताते हुए ट्रेन लेट होने की बात कह कर एक कमरा बुक कराया। रात 10:30 बजे के लिए युवती कुछ काम के बहाने बुकिंग काउंटर से अपना आईडी प्रूफ लेकर गेस्ट हाउस से बाहर निकली तो वापस नहीं लौटी। गुरुवार की सुबह साफ सफाई के लिए गेस्ट हाउस के कर्मचारी राजीव के कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे तो नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो राजू बेड पर लेटा हुआ था और उसके मुंह से खून बह रहा था। पुलिस की सूचना पर राजू का भाई सुभाष गेस्ट हाउस पहुंचा।
थानाध्यक्ष सिगरा ने बताया कि डीवीआर खंगाल कर युवती को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजू ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में जहर खाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से मामले की तह तक जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें