फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा एजेंट की हत्या के मामले में पत्नी और दोस्त पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत रवींद्रपुरी स्थित लेन नंबर 17 निवासी दवा एजेंट अमर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस के शक के घेरे में उसकी पत्नी रीना और साथ काम करने वाला एक दोस्त है। मकान के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज और रीना के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर सामने आया है कि अमर के साथ काम करने वाले दोस्त ने उसे गोली मारी है। अमर के उस दोस्त ने पुलिस के पूछताछ और घेरेबंदी के बगैर ही अदालत में समर्पण करने की अर्जी दाखिल की है। इससे पुलिस का शक उस पर पुख्ता हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, रीना से पूछताछ कर पुलिस परत दर परत हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

10 नवंबर की रात सासाराम के मूल निवासी अमर सिंह की हत्या रवींद्रपुरी स्थित उसके किराये के मकान में गोली मार कर की गई थी। रीना के अनुसार अमर के साथ आए उसके दो दोस्तों ने शराब पीने के बाद गोली मार कर हत्या की है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सर्विलांस और सीसी कैमरों की फुटेज से पाया कि अमर की हत्या के बारे में रीना ने जो भी जानकारी दी है, वह गलत है। सर्विलांस की मदद से ही पता चला कि अमर के साथ काम करने वाला दोस्त और रीना मोबाइल से एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रहते थे। अमर के घर पर उसका दोस्त ही रात दो बजे के लगभग आया था और फिर गोली चली। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात से जुड़े सभी बिंदु लगभग स्पष्ट हो गए हैं। गोली मारने वाले युवक की गिरफ्तारी कर जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें