वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय और श्री हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यूपी कॉलेज में आठ दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होगा। वहीं हरिश्चंद्र कालेज में 16 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
यूपी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश सिंह के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए 28 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। 29 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 को नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। आठ दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उधर हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में सात दिसंबर को नामांकन होगा। 16 दिसंबर को मतदान होगा। हरिश्चंद्र में अभी विस्तृत कार्यक्रम जारी होना बाकी है।