फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद के सदस्य पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी परिषद के सदस्य शाहनवाज और उसके दो साथियों पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप सिपाही रमाशंकर यादव ने लगाया है। सिपाही की तहरीर पर शाहनवाज और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मंगलवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय थाने में तैनात सिपाही रमाशंकर यादव के अनुसार सेना भर्ती के मद्देनजर उसकी ड्यूटी इमिलिया घाट पर लगी थी। सोमवार की देर रात छावनी परिषद के सदस्य शाहनवाज अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से जा रहे थे। नशे में होने के कारण तीनों उससे टकरा कर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद शाहनवाज और उसके दोनों साथियों ने सिपाही के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें