फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरिडोर में होगा वेद और ग्रंथ पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंदिर कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की सुविधा के अलावा ग्रंथ और वेदों का पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। यहां पर बटुक आकर ग्रंथ और वेद की ऋचाएं पढ़ सकेंगे। यह निर्णय देर रात मंदिर में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में होने वाले निर्माण कार्य को लेकर कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार की देर रात बैठक हुई। बैठक में मंदिर कॉरिडोर निर्र्माण के अलावा चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। यह भी तय किया गया कि कॉरिडोर में एक ऐसा मंच हो जहां शास्त्रार्थ और संगीत सभाओं के आयोजन किए जा सकें। इस मंच पर शिवार्चना जैसे बड़े आयोजन भी कॉरिडोर में हो सकेंगे। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि ये सभी आयोजन मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होगा। इसके लिए समय और स्थान का चयन होना बाकी है।
विज्ञापन

13 मकान कराए गए खाली
मंदिर कॉरिडोर के लिए खरीदे जा रहे भवन को अब खाली कराने का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को कुल 13 मकान खाली कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें