फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को घर-घर बताएगी महिला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें पांच-पांच की टीम बनाकर बूथ स्तर पर घर-घर जाएं और पीएम की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराएं। पीएम की उज्ज्वला योजना में महिला मोर्चा ने एक नई कड़ी जोड़ी है। उज्ज्वला की चाय, उज्ज्वला की रसोई, इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गुुरुवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की बैठक की मुख्य अतिथि विजया रहाटकर ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 5 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटा गया। जो लोग योजना के लाभ से वंचित हो उन्हें लाभ दिलाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत देश भर में 12 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है। इसमें 75 प्रतिशत महिला लाभार्थी है। महिलाओं ने भी इस लोन के माध्यम से अपने घरेलू रोजगार को आगे बढ़ाया और अपने को आत्म निर्भर महसूस कर रही हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पदाधिकारियों के साथ दर्शन पूजन किया। बैठक व दर्शन पूजन करने वालों में राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, राष्ट्रीय मंत्री ममता पलड़िया, पूजा कपिल मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, गोदावरी मिश्र, ज्योत्सना वाजपेयी त्रिपाठी, मीना चौबे, सीता मिश्रा, निर्मला सिंह पटेल, अनीता त्रिपाठी, रानिका जायसवाल आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें