फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद चाकू घोंपकर मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/शिवपुर। मीरापुर बसही निवासी छोटेलाल प्रजापति के इकलौते बेटे समीर (सात) का अपहरण करने के बाद कातिलों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। बुधवार की दोपहर ऐढ़े गांव में रिंग रोड के किनारे एक पुलिया के समीप उसका शव बरामद हुआ। वारदात से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। मीरापुर बसही चौराहे पर सड़क जाम कर दी। जमीन विवाद की रंजिश में पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सीओ कैंट के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद शाम साढ़े पांच बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।
विज्ञापन

समीर के बाबा लल्लू प्रजापति की तहरीर पर पट्टीदार राजेंद्र प्रजापति और राजेश प्रजापति के खिलाफ हत्या, अपहरण सहित अन्य आरोपों में शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर शिवपुर क्षेत्र से आरोपी राजेंद्र प्रजापति को हिरासत में ले लिया, जबकि राजेश की तलाश जारी थी।
चोलापुर थाना अंतर्गत मुरली गांव के मूल निवासी छोटेलाल प्रजापति मीरापुर बसही में मकान बनवा कर रहते हैं। छोटेलाल ने बताया कि मंगलवार की शाम समीर घर के समीप खेल रहा था। फिर अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद छोटेलाल ने बुधवार की दोपहर एक बजे के लगभग चांदमारी पुलिस चौकी में समीर के गायब होने की सूचना दी। इसी बीच वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित हुई कि ऐढ़े में रिंग रोड के किनारे एक बच्चे का शव पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस छोटेलाल को लेकर ऐढ़े पहुंची तो वह समीर का शव देख कर सन्न रह गए। समीर के सिर और गले पर चाकू से वार कर हत्या की गई थी। इस बारे में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया है कि पट्टीदारों के अलावा छोटेलाल की किसी और से रंजिश नहीं है। दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन विवाद है। मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैंट और शिवपुर थाने की दो पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें