फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से बिजली व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम में हो रहे अचानक बदलाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रविवार की देर रात मौसम में हुए बदलाव से तेज आंधी और जोरदार बारिश हुई। इससे जहां बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई, वहीं सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं पारे में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

हर एक दो दिन बाद मौसम में अचानक बदलाव हो रहा है। कभी कभी तो यह बदलाव काफी अधिक हो रहा है। रविवार को भी अचानक मौसम इतना बदल गया तो तेज आंधी शुरू हुई और थोड़ी ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कई पेड़ उखड़ गए। बिजली के तार टूट गए। तेज हवा के चलते 132 केवी भिखारीपुर का शट डाउन हो गया। जो करीब एक घंटे के लिए आधे शहर की बिजली को गुल कर दिया। इससे लोगों को रात के समय परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश और तेज हवा से अधिकतम पारा जहां करीब दो डिग्री नीचे 39 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री कम हो गया है। जबकि 24 घंटे में कुल 12 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बडागांव में भी आंधी से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। रात से कटी बिजली सोमवार को दोपहर दो बजे बहाल हुई। चौबेपुर में कई जगह विद्युत तार टूटने व खंभे टूटने से उगापुर विद्युत उपकेन्द्र से जुङे दर्जनों गांवों में दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी तूफान के चलते घरों पर लगे टीन सेड और पेड़ गिर गए।
एलटी लाइन का तार टूटा, जमीन पर दौड़ा करंट
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के गोराई बाजार में रविवार की रात आई आधी पानी के बाद एलटी लाइन का तार टूटकर वाराणसी भदोही मार्ग पर गिर गया। सड़क पर गिरे तार से आग की लपटे निकलने लगी। संयोग ही अच्छा था कि उस दौरान सड़क पर कोई वाहन व राहगीर नही गुजरे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहां मौजूद डा. एस के मिश्र, अजय कुमार मिश्रा, अवधेश सिंह ने सड़क के दोनों तरफ बांस बल्ली लगाकर रास्ता रोककर राहगीरों की जान बचाई। लोगों का आरोप है कि रविवार की रात जब एलटी तार टूटकर सड़क पर गिरा तो उस समय बिजली काटने के लिए उपकेंद्र के कर्मचारियों को फोन से सूचना दी गई। उसके बाद भी कर्मचारियों ने घंटे भर बाद बिजली काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें