फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना समाप्त अब शुरू होगा क्रमिक अनशन0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर तीन दिन से धरना दे रहे कर्मचारियों नेे शनिवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी अभी क्रमिक अनशन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

काशी नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नारायण उपाध्याय ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और उत्पीड़न को लेकर है। जिसका विरोध कर रहे हैं। कहा कि नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसमें ट्रांसफर से लेकर, प्रमोशन और पदोन्नति का कार्य भी पैसे के दम पर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन के निकाय एवं राज्य कर्मचारी संघ, कर्मचारी कल्याण समिति, नगर निगम परिवहन चालक संघ, नगर निगम सफाई कर्मचारी समिति, सफाई मजदूर संघ, पेंशन कल्याण समिति के लोग आंदोलन में शामिल हो गए हैं। कहा कि अब 11 अप्रैल से क्रमिक अनशन करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें