फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार निवासी कांग्रेस पार्षद विनय साजेदा की पत्नी प्रियंका (33) ने सोमवार की रात पंखे के सहारे फंदे से झूल कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रियंका की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और इस संबंध में मायके वालों की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। घटना को लेकर अर्दली बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोक जताया। साथ ही, अर्दली बाजार और भोजूबीर क्षेत्र की कई दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

नगर निगम के डिठोरी महाल वार्ड के पार्षद विनय कुमार अर्दली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। परिजनों ने बताया कि विनय और प्रियंका का विवाह तकरीबन 13 वर्ष पूर्व हुआ था। विनय एक बेटे ओजस (10) और बेटी मृदुल (7) के पिता हैं। सोमवार की रात विनय, प्रियंका और बच्चे खरीदारी करने गए थे। लौटकर सभी वापस आए और विनय कहीं चले गए। इसी दौरान प्रियंका ने एक कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। विनय लौट कर आए और दरवाजा खटखटाए तो नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर दिखा कि प्रियंका फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद विनय ने दरवाजा तोड़ा और प्रियंका को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि कोई ऐसी बात सामने नहीं आई जो आत्महत्या की वजह स्पष्ट कर सके। मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें