फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति का भवन जर्जर, सुविधाएं नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। विभागीय लापरवाही के चलते चार दशक से अधिक पुराना मंडी समिति परिसर बदहाली हो गया है। भवनों की हालत जर्जर हो चुकी है। सीलन के कारण दीवारों की हालत ऐसी हो गई है कि कभी भी भरभरा सकती हैं। परिसर में साफ-सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सुरक्षा से लेकर पानी तक के कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के ककराही स्थित मंडी समिति का भवन 1974-75 में बनकर तैयार हुआ था। करोड़ों की लागत से व्यापारियों के लिए बनाई गई मंडी विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते बदहाल हो गई है। हालत यह है कि पंप हाउस ध्वस्त हो गया है। गोदामों के आगे जल निकासी के लिए छत से लगे पाइप टूटकर जहां-तहां लटक रहे हैं। रंगाई-पुताई न होने के कारण दीवारें काली हो गईं हैं तो कई दरवाजे टूट गए हैं। बताया जाता है कि पंप हाउस पिछले कई वर्षों से नहीं चालू किया गया है। मंडी के एक कर्मचारी ने बताया कि पूरे परिसर की पाइप लाइन ध्वस्त हो चुकी है, जिससेे काफी दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। नगर के अंदर थोक व्यापारियों ने मंडी में गोदाम का आवंटन तो करा लिया लेकिन अब सुरक्षा और सुविधाएं न होने के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें