फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी के लिए आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मथुरापुर में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक में नगर के अहमदगंज में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण ठप होने पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जनता को जाम की समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही। कहा कि यदि प्रशासन जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं कराता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में महासभा के सदस्यों ने कहा कि रेलवे क्रासिंग का गेट अक्सर बंद रहता है। राहगीरों को कभी 30 तो कभी 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ाता है, जिससे समय नुकसान होता है। इसके अलावा जाम लगता है सो अलग। इस पर न तो जन प्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं, न प्रशासन। प्रदेश सचिव रामधर यादव ने कहा कि फाटक नगर के मध्य में है। ऐसे में आरओबी का निर्माण जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष जवाहर लाल यादव ने कहा कि शीघ्र ही डीएम से मिल कर आरओबी निर्माण शुरू कराने की मांग करेंगे। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू न कराया गया तो आमजन के साथ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रामचंद्र यादव, काशीनाथ यादव, रमेश चंद्र, तेजपति यादव, भरतलाल यादव, विनोद यादव, अनिल यादव, पारसनाथ यादव, सुरेंद्रनाथ यादव, अमृतलाल यादव, चंद्रजीत यादव, रामकरन, संतलाल यादव, कल्पनाथ, विकास यादव, समरजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें