फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव तांडव और नृत्य-गीत से गूंजा गंगापुर परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉक्टर विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर गंगापुर में सोमवार को कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम मुस्कान 2018 के उद्घाटन अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। छात्र राजा ने शिव तांडव से शुरूआत की और नृत्य से खूब ताली बटोरी। छात्रा वर्षा चौबे ने गीत गाकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मिस्टर फ्रेशर अनीस अंसारी तथा मिस फ्रेशर स्वाति ओझा, मिस्टर फेयरवेल त्रिलोकी विश्वकर्मा एवं मिस फेयरवेल बुलबुल रावत के अलावा स्टूडेंट ऑफ द ईयर मांधाता मिश्रा एवं आयुषी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सशक्त माध्यम है। बीएचयू के पूर्व कुलसचिव एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वीके कुमरा ने कहा कि डॉ विभूति नारायण सिंह के शिक्षा के प्रति लगाव और ग्रामीण शिक्षा के मजबूत करने के उनके उद्देश्य को पूरा करने में यह परिसर उनकी आशाओं के अनुरूप सफल होगा। अध्यक्षता गंगापुर परिसर के निदेशक प्रो. शंभू उपाध्याय ने की। इस अवसर पर गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप सेठ, बीएचयू के डॉ. पंकज सिंह, डॉ. अनूप सिंह एवं श्रीप्रकाश सिंह उपस्थित थे। संचालन मांधाता मिश्रा एवं स्वाति ओझा ने किया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें