फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में होगी पोलियो करेक्टिव सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में पोलियो की मार झेल रहे बच्चों, युवाओं के बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें इलाज के अभाव में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और ऐसे मरीजों का अब बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में करेक्टिव सर्जरी हो सकेगी। शासन ने इसके लिए बीएचयू अस्पताल का चयन किया है और एक मुश्त 24 लाख रुपये भी दिए जा चुके है।
विज्ञापन

पोलियो उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो ड्राप तो पिलवाया जाता है लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी अगर समय से सर्जरी करा दी जाए तो उन्हें इससे निजात मिल सकती है। अब तक पोलियो करेक्टिव सर्जरी के लिए आयुर्वेद चिकित्सालय या फिर दीनदयाल परिसर में शिविर लगाकर करेक्टिव सर्जरी की व्यवस्था तो होती थी लेकिन यहां डॉक्टरों को बाहर से बुलाना पड़ता था। अब सर्जरी के साथ ही एक ही छत के नीचे ऐसे मरीजों का इलाज होगा, इसके लिए दिव्यांगता निवारण योजना के तहत बीएचयू अस्पताल का चयन पहली बार किया गया है। पहले चरण में ऐसे 128 लोगों का चयन भी किया जा चुका है, जिन्हें इलाज की जरूरत है। लेकिन इनमें कितनों की सर्जरी की आवश्यकता है, इसका फैसला सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल टीम की ओर से ब्लॉकवार लगने वाले परीक्षण शिविर के बाद तय हो जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने इसके लिए सीएमओ को पत्र भेजकर शिविर की तिथि तय करने की मांग की है।
दिव्यांगता निवारण योजना के तहत बीएचयू अस्पताल का चयन किया गया है। ब्लॉकवार शिविर में तय होने के बाद सभी जरूरतमंदों की यहां करेक्टिव सर्जरी कराई जाएगी। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 24 लाख रुपये भी दिए जा चुके हैं। सीएमओ को पत्र भेजकर शिविर लगवाने की मांग की गई है। - राजेश कुमार मिश्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें